पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को जीवित प्रमाण पत्र जमा करने हेतु 30 जून 2021 तक छूट प्रदान



*कोविड-19 महामारी के दौर में पेंशनरों को जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के लिए दी छूट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद।*

पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को जीवित प्रमाण पत्र जमा करने हेतु 30 जून 2021 तक छूट प्रदान

देहरादून, 24 अप्रैल 2021, राज्य सरकार द्वारा पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों को जीवित प्रमाण पत्र जमा करने हेतु 30 जून 2021 तक छूट प्रदान की है। प्रदेश के सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, एम0एस0एम0ई0 तथा खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गणेश जोशी ने पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरांें के लिए दी गई इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को धन्यवाद किया है। 

      उन्होंने कहा कि ‘‘वर्तमान समय में विकराल रूप ले रही कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को जीवित प्रमाण पत्र जमा करने हेतु 30 जून 2021 तक छूट प्रदान की है। पूर्व में यह छूट फरवरी 2021 तक ही थी। वरिष्ठ नागरिकों को इस हेतु स्वयं कोषागारों तथा उपकोषागारों में उपस्थित होना पड़ता है, जिस कारण वरिष्ठ नागरिकों के लिए संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे समय में पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों की समस्याओं को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय स्वागत योग्य है। मैं राज्य के समस्त पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनों की ओर से इस हेतु मुख्यमंत्री महोदय का धन्यवाद करता हूं’’। 



Comments

Popular posts from this blog

सिक्किमकी बबिता थापा मगर नेपाल आइडल सिजन ६ की उप विजेता बनिन

सुशीला कार्की को नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया Gen Z आंदोलन को वीडियो दृश्य

दिवंगत पवित्र आत्मा स्व. श्री दीपक शर्मा जिऊ को लागी श्रद्धांजलि अर्पित गर्ने 9 September 2025 म तेह्रौँ दिनको पूजा–पाठ एवं संस्कार (तेह्रौँ) मा वहा को निवास स्थानम उपस्थित भई हामीसँग मिलेर आत्माको चिरशान्तिको लागि प्रार्थना गरिदिनुहोस।

उत्तराखंड में शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम: अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के गठन का प्रस्ताव कैबिनेट से मंजूर Historic Step in Uttarakhand’s Education Sector: Cabinet Approves Formation of Minority Education Authority

हिमालय के एवरेस्ट बेस कैंप पर भारत और नेपाल के लोगों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस