मेघना बल्लभ जोशी: पहाड़ों की बेटी, विश्व की प्रतिष्ठित 6 स्टार मैराथन विजेता
मेघना बल्लभ जोशी: पहाड़ों की बेटी, विश्व की प्रतिष्ठित 6 स्टार मैराथन विजेता मेघना बल्लभ जोशी अब उत्तराखंड की दूसरी ऐसी शख्सियत बन गई हैं जिन्होंने विश्व की प्रतिष्ठित Abbott World Marathon Majors की 6 स्टार यात्रा पूरी की है। उन्होंने यह उपलब्धि 21 अप्रैल 2025 को अमेरिका के बोस्टन मैराथन में हासिल की — और वह भी अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ समय के साथ। पहाड़ी रास्तों के लिए प्रसिद्ध बोस्टन का ट्रैक एक बार फिर इस बात का प्रमाण बन गया कि असली पहाड़ी वही है जो चढ़ाई में भी मुस्कुराए। मेघना की 6 स्टार यात्रा की शुरुआत 2022 में शिकागो मैराथन से हुई। इसके बाद उन्होंने 2023 में लंदन, बर्लिन और न्यू यॉर्क मैराथन पूरी की। 2025 में उन्होंने टोक्यो और फिर बोस्टन मैराथन पूरी कर यह गौरव हासिल किया। लेकिन उनका सफर यहीं नहीं रुकेगा — अब उनकी नजर सिडनी मैराथन पर है, जो इस साल उनका सातवां वर्ल्ड मेजर मैराथन होगा। मेघना पहले से ही कई उपलब्धियों की स्वामिनी हैं। उन्हें 2024 में NRI अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया, 2023 में उन्होंने अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटी माउंट किलिमंजारो फतह की, और 2...